October 5, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, नई दिल्ली (05 अक्टूबर 2026)।

करीब 8 हफ्ते के बाद आज सप्ताह के पहले ही दिन दलाल स्ट्रीट में तेजी की रौनक लौटी है। शेयर बाजार में गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों को आज बड़ी राहत मिली है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.66 फीसदी यानी कि 472.77 अंक बढ़त के साथ हरे निशान में 72,382.47 पर बंद हुआ है। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.60 फीसदी यानी कि 133.80 अंक चढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ।

मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें आईटीसी के शेयर ने सबसे अधिक 4.49 फीसदी की उड़ान भरी, जबकि एचसीएल टेक के शेयर 3.69 फीसदी फिसले हैं। घरेलू शेयर बाजार बंद होने के साथ ही निवेशकों की दौलत में 1.06 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आज सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

  • आईटीसी (4.49%)
  • इटरनल (2.50%)
  • भारती एयरटेल (2.38%)
  • बजाज फाइनेंस (2.28%)
  • अडानी पोर्ट्स (2.13%)

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

  • एचसीएल टेक (3.69%)
  • एचडीएफसी बैंक (1.99%)
  • सनफार्मा (1.55%)
  • इन्फोसिस (1.50%)
  • एशियन पेंट्स (1.43%)

आज निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

निफ्टी के टॉप गेनर्स

  • आईटीसी (5.08%)
  • बीएसई (4.39%)
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (3.31%)
  • श्रीराम फाइनेंस (2.79%)
  • बजाज फाइनेंस (2.29%)

निफ्टी के टॉप लूजर्स

  • एचसीएल टेक (3.31%)
  • मैक्स हेल्थकेयर (2.55%)
  • एचडीएफसी बैंक (2.27%)
  • अपोलो हॉस्पिटल्स (1.83%)
  • एशियन पेंट्स (1.70%)

अक्टूबर को शेयर बाजार की क्या चाल?

एक अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 72,192.89 पर खुला था। निफ्टी 50 भी लुढ़का और 22,543.70 पर अपने कारोबारी दिन की शुरुआत की थी।

वहीं, सेंसेक्स 0.79 फीसदी यानी कि 570.59 अंक गिरकर लाल निशान में 71,909.70 पर बंद हुआ था। इस दौरान इसके 30 शेयरों में से केवल 6 में बढ़त दिखी, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी की बात करें तो यह मार्केट क्लोजिंग के दौरान 0.88 फीसदी यानी 198.50 अंक लुढ़ककर 22,421.95 पर बंद हुआ था।

आज सेंसेक्स की ओपनिंग और क्लोजिंग क्या रही?

आज सेंसेक्स की ओपनिंग 72,340.95 और क्लोजिंग 72,382.47 रही।

आज निफ्टी की ओपनिंग और क्लोजिंग क्या रही?

आज निफ्टी की ओपनिंग 22,532.40 और क्लोजिंग 22,555.75 रही।

बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी कितने पर बंद हुआ था?

बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी 22,421.95 पर बंद हुआ था।

बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स कितने पर बंद हुआ था?

बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 71,909.70 पर बंद हुआ था।

आज सेंसेक्स के टॉप गेनर कौन रहे?

आज सेंसेक्स के टॉप गेनर आईटीसी, इटरनल और भारती एयरटेल रहे।