October 5, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (05 अक्टूबर 2026)।

रेलवे द्वारा वापी-भिलाड रेलखंड के मध्य आरओबी निर्माण कार्य के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली दो रेलसेवाएं निर्धारित समय से कुछ अवधि के लिए मार्ग में रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12977 एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा, जो 4 अक्टूबर को एर्नाकुलम से रवाना हुई है, पश्चिम रेलवे क्षेत्र में एक घंटे रेगुलेट रहेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान समय में होने वाले संभावित बदलाव को ध्यान में रखने की अपील की है।