October 5, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, जयपुर (05 अक्टूबर 2026)।

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन जी राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 42 जिलों के जिला चुनाव प्रभारियों की घोषणा की गई है।

पार्टी ने अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को सौंपी है। इनमें पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, महापौर, उप महापौर, प्रदेश पदाधिकारी तथा विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष शामिल हैं।

जिलेवार जिला चुनाव प्रभारी और उनका दायित्व

  1. श्रीगंगानगर — जगवीर छाबा (पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा), जेठा नंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम)

  2. हनुमानगढ़ — मधुसूदन भिंडा (पूर्व अध्यक्ष, नगरपालिका फतेहपुर), दीपक पारीक (पूर्व प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा)

  3. बीकानेर — महेंद्र सिंह सोंधी (पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर), रेवंत सिंह राजपुरोहित (पूर्व जिलाध्यक्ष फलोदी), महावीर सैनी (पूर्व प्रभारी, नगर निगम बीकानेर)

  4. चूरू — अशोक नागपाल (पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, सूरतगढ़), महावीर सिंह रांका (पूर्व अध्यक्ष, यूआईटी बीकानेर)

  5. झुंझुनूं — रामगोपाल सुधार (अध्यक्ष, श्रीविश्वकर्मा विकास बोर्ड), के.के. गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद सूरजगढ़)

  6. सीकर — पुनीत कर्नावट (पूर्व उप महापौर, जयपुर नगर निगम), महेंद्र चंदवा (प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा)

  7. कोटपूतली-बहरोड़ — मनीष पारीक (पूर्व उप महापौर, जयपुर नगर निगम), कुबेर सिंह शेखावत (पूर्व प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा)

  8. जयपुर उत्तर — बनवारी लाल सिंघल (पूर्व विधायक अलवर), नीरज जैन (पूर्व उप महापौर, अजमेर नगर निगम)

  9. जयपुर दक्षिण — सुमन शर्मा (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, महिला मोर्चा), शिव देशवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा)

  10. खैरथल-तिजारा — श्याम शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर उत्तर), पंकज जोशी (पूर्व उप महापौर, जयपुर नगर निगम)

  11. अलवर — अजयपाल सिंह (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), शैलेन्द्र मार्गव (पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर शहर)

  12. दौसा — पूजा कपिल मिश्रा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा)

  13. डीग — लोकेश शर्मा (पूर्व जिला महामंत्री दौसा), धर्मसिंह चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा)

  14. भरतपुर — अतुल भंसाली (विधायक, जोधपुर), राकेश पाठक (पूर्व महापौर भीलवाड़ा)

  15. धौलपुर — पंकज मीणा (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा), गोविंद चौधरी (जिला महामंत्री भरतपुर)

  16. करौली — सुशील दीक्षित (पूर्व जिलाध्यक्ष सवाई माधोपुर), डॉ. रतन तिवाड़ी (पूर्व जिलाध्यक्ष दौसा)

  17. सवाई माधोपुर — अजीत मेहता (पूर्व जिलाध्यक्ष टोंक), मदन प्रजापत (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा)

  18. टोंक — अनिता भदेल (विधायक, अजमेर दक्षिण), कृष्णमोहन शर्मा (पूर्व जिला महामंत्री, जयपुर शहर)

  19. अजमेर ग्रामीण — बालमुकुंदाचार्य (विधायक हवामहल), संजय जैन (पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर शहर)

  20. ब्यावर — पुष्प जैन (पूर्व सांसद पाली), विजय पंवार (उपसभापति जोधपुर)

  21. डीडवाना-कुचामन — लादू लाल तेली (पूर्व जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा), रणजीत सिंह सोडला (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)

  22. नागौर — प्रह्लाद टांक (अध्यक्ष, श्री यादे माटी कला बोर्ड), गोपाल गहलोत (पूर्व जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर)

  23. भीलवाड़ा — विमल देव सिंह जैसास (पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा), संदीप शर्मा (विधायक, कोटा दक्षिण)

  24. पाली — ओम प्रकाश भुड़ाना (अध्यक्ष, देवनारायण बोर्ड)

  25. फलोदी — लक्ष्मी बारूपाल (पूर्व विधायक सोजत), भूपेंद्र देवासी (पूर्व राज्यमंत्री)

  26. जोधपुर — रविंद्र सिंह बालावत (पूर्व जिलाध्यक्ष जालोर)

  27. जैसलमेर — दीपसिंह धानानी (पूर्व अध्यक्ष, कृषि मंडी जालोर)

  28. बाड़मेर — देवेंद्र जोशी (विधायक सरदारपुरा), मंशाराम परमार (पूर्व जिलाध्यक्ष पाली)

  29. बालोतरा — डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ (विधानसभा प्रत्याशी सरदारपुरा), नरेंद्र सिंह कच्छावा (पूर्व जिलाध्यक्ष जोधपुर)

  30. जालोर — गणपत सिंह बाड़िया (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)

  31. सिरोही — श्रवण सिंह राव (पूर्व जिलाध्यक्ष जालोर), किशोर सिंह कानोड़ (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)

  32. उदयपुर — श्री पारस सिंघवी (महापौर, उदयपुर नगर निगम)

  33. सलूंबर — श्री ताराचंद शक्तावत (पूर्व जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात), श्री हरीश पाटीदार (पूर्व जिलाध्यक्ष डूंगरपुर)

  34. प्रतापगढ़ — श्री मुकेश रावत (सभापति, बांसवाड़ा)

  35. डूंगरपुर — श्री लाभचंद पटेल (पूर्व जिलाध्यक्ष बांसवाड़ा)

  36. बांसवाड़ा — श्री दिनेश भट्ट (उप महापौर, उदयपुर नगर निगम)

  37. चित्तौड़गढ़ — श्री चुन्नी लाल गरासिया (राज्यसभा सदस्य), डॉ. किरण जैन (पूर्व जिला महामंत्री, उदयपुर शहर)

  38. राजसमंद — सुशील कटारा (पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक), विट्ठल शंकर अवस्थी (पूर्व विधायक भीलवाड़ा)

  39. बूंदी — अनिल जैन (पूर्व विधायक खानपुर)

  40. कोटा — आनंद गर्ग (पूर्व जिलाध्यक्ष बारां)

  41. बारां — डॉ. महेंद्र कुमावत (प्रदेशाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा)

  42. झालावाड़ — कैलाश चतुर्वेदी (पूर्व विधायक प्रत्याशी)

अनुभवी नेताओं पर जताया भरोसा, भाजपा द्वारा घोषित सूची में प्रदेश संगठन के कई अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने जिला चुनाव प्रभारियों के माध्यम से पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया है।

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की यह नियुक्तियां आने वाले दिनों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के चुनावी अभियान को भी गति देने वाली मानी जा रही हैं।