October 17, 2026
MG NEWS

महिला संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की मिलेगी जिम्मेदारी

मरुधर गूंज, जोधपुर (17 अक्टूबर 2026)।

विप्र फाउंडेशन की जोधपुर महिला विंग में शिक्षाविद् एवं समाजसेविका विनीता गौड़ जी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में महिला नेतृत्व को नई जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश महिला संगठन महामंत्री राजकुमारी दवे जी ने बताया कि प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. शीला आसोपा जी ने प्रदेश महिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विनीता गौड़ जी को जोधपुर महिला विंग के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति के बाद विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विनीता गौड़ जी का साफा पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जी, प्रदेश महामंत्री कैलाश सारस्वत जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित दवे जी,जिला अध्यक्ष दिनेश कल्ला जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विनीता जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि विनीता जी अपने शैक्षणिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से महिला विंग को नई मजबूती प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में महिलाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिला विंग के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विनीता जी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करते हुए समाजसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।