मरुधर गूंज, बीकानेर (17 अक्टूबर 2026)।
विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B की ओर से डॉ. अल्पना शर्मा को वर्ष 2026-2028 के लिए बीकानेर (शहर) महिला प्रकोष्ठ का जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य (भादानी) की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा और जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन से, जिला अध्यक्ष सुमिता व्यास की सहमति पर की गई।
चंद्रकला आचार्य, मोनिका गौड़ और सुमिता व्यास ने विश्वास जताया कि डॉ. अल्पना शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति मिलेगी तथा महिला सशक्तीकरण, समाजसेवा और सामाजिक समरसता के कार्यों का विस्तार होगा। विप्र फाउंडेशन परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

