
मरुधर गूंज, बीकानेर।
दिनांक – 26 जुलाई 2026
वार – रविवार
पक्ष – शुक्ल पक्ष
— आज का चौघड़िया —
दिन का चौघड़िया – 05:39 ए एम
- उद्वेग – अशुभ – 05:39 ए एम से 07:21 ए एम
- चर – सामान्य – 07:21 ए एम से 09:03 ए एम
- लाभ – उन्नति – 09:03 ए एम से 10:45 ए एम
- अमृत – सर्वोत्तम – 10:45 ए एम से 12:28 पी एम वार वेला
- काल – हानि – 12:28 पी एम से 02:10 पी एम काल वेला
- शुभ – उत्तम – 02:10 पी एम से 03:52 पी एम
- रोग – अमंगल – 03:52 पी एम से 05:34 पी एम
- उद्वेग – अशुभ – 05:34 पी एम से 07:16 पी एम
रात्रि का चौघड़िया – 07:16 पी एम
- शुभ – उत्तम- 07:16 पी एम से 08:34 पी एम
- अमृत – सर्वोत्तम – 08:34 पी एम से 09:52 पी एम
- चर – सामान्य – 09:52 पी एम से 11:10 पी एम
- रोग – अमंगल – 11:10 पी एम से 12:28 ए एम, जुलाई 27
- काल – हानि – 12:28 ए एम से 01:46 ए एम, जुलाई 27
- लाभ – उन्नति – 01:46 ए एम से 03:04 ए एम, जुलाई 27 काल रात्रि
- उद्वेग – अशुभ -03:04 ए एम से 04:22 ए एम, जुलाई 27
- शुभ – उत्तम – 04:22 ए एम से 05:40 ए एम, जुलाई 27
— आज का राशिफल —
मेष राशिफल (Aries Prediction) –
(चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ/Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A) –
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। लेकिन शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज खरीद सकते हैं। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ी कम्पनी से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशिफल/Vrishabha Rashifal
(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो/Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) –
जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। अचानक धन-हानि हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें।
मिथुन राशिफल/Gemini Prediction
(का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा/Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) –
आप मामलों को समझदारी से निपटा लेंगे। आज स्वयं को अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। और आपको उन्हें सलाह देनी भी चाहिये। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।
कर्क राशिफल/Cancer Prediction
(ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो/Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) –
नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। किसी के भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें। सभी काम सतर्कता से करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिये बाजार जा सकते हैं। नये कोर्स में प्रवेश लेने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
सिंह राशिफल / Leo Prediction
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे/Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) –
कार्यक्षेत्र में आपको एक साथ अनेक काम सम्भालने पड़ेंगे। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिये। किसी सम्बन्धी को लेकर परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।
कन्या राशिफल/Virgo Prediction
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो/To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) –
कार्यक्षेत्र का माहौल उत्तम बना रहेगा। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। अपने प्रतिद्वन्दियों को कमजोर समझने की गलती न करें। सम्पत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।
तुला राशिफल/Libra Prediction
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते/Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te) –
व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। अपने मन को हमेशा शान्त रखें। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नये अवसर मिलेंगे। एकान्त में आत्ममन्थन करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी मीठी यादें आपके मन को गुदगुदायेंगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा जोरों पर रहने वाली है।
वृश्चिक राशिफल/Scorpio Prediction
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू/To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu) –
आपके स्वभाव में काफी बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनायें बना सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। अपने कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन आप बातचीत के द्वारा मामला सुलझा लेंगे।
धनु राशिफल/Sagittarius Prediction
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे/Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe) –
कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। घर के लिये कीमती सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।
मकर राशिफल/Capricorn Prediction
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी/Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee) –
आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करना आपको परेशान कर सकता है। आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलायें।
कुम्भ राशिफल/Aquarius Prediction
(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा/Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa) –
व्यापार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आय के नये स्रोत विकसित होने की सम्भावना बन रही है। घर के सदस्य अत्यन्त प्रफुल्लित और आनन्दित रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे।
मीन राशिफल /Pisces Prediction
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची/Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) –
दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा कर सकते हैं। रुके पड़े कार्य को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। फार्मा के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों की मदद मिलेगी।
अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। “मरुधर गूंज” यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। “मरुधर गूंज” अंधविश्वास के खिलाफ है।


