
मरुधर गूंज, बीकानेर (19 अगस्त 2026)।
विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर के लिए सामाजिक सरोकार एवं समाजहित के कार्यों हेतु आवंटित भूमि का पट्टा आज बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में BDA सचिव श्री हेमेन्द्र जी नागर द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन परिवार की ओर से BDA सचिव श्री हेमेन्द्र जी नागर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। पदाधिकारियों ने भूमि आवंटन एवं पट्टा प्रदान किए जाने को समाजहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने कहा कि यह विप्र फाउंडेशन के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर है। समाज के सामूहिक सहयोग और संगठन की एकजुटता से प्राप्त यह उपलब्धि भविष्य में समाज के लिए उपयोगी एवं रचनात्मक कार्यों का आधार बनेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के लिए आवंटित यह भूमि संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस भूमि का उपयोग समाजहित, सेवा कार्यों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर सुभाष जोशी को विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन भी किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जोशी के नेतृत्व में संगठन बीकानेर जिले में सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर चंद्रकला आचार्य, दीपक हर्ष, एडवोकेट पंकज पीपलवा, पीयूष भूषण शर्मा, सुभाष जोशी, दिनेश कुमार व्यास, अश्विनी शर्मा, युवराज व्यास, गिरिराज आचार्य, श्रीमोहन पुरोहित, केशव सांखी एवं डेहरु माता संरक्षक रामरतन पुरोहित सहित विप्र फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सहयोग एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से इस भूमि पर भविष्य में समाजोपयोगी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।





