
मरुधर गूंज, बीकानेर (12 अक्टूबर 2026)।
दिल्ली स्थित राजपूताना राइफल्स में 3 से 8 अक्टूबर तक आयोजित बौशिया खेल प्रतियोगिता में बीकानेर के दिव्यांग खिलाड़ी रविंद्र कुकणा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो मैचों में जीत हासिल कर ट्रॉफी प्राप्त की और एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था का नाम रोशन किया।
रविंद्र की इस सफलता में उनके कोच जसप्रीत सर और शामिंदर ढिल्लों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था, पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया एवं उनकी पूरी टीम ने भी खिलाड़ी को सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना है। रविंद्र कुकणा की उपलब्धि से संस्था के सदस्यों में खुशी का माहौल है।



