July 13, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (13 जुलाई 2026)।

आषाढ़ अमावस्या इस वर्ष 14 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों की शांति और पिंडदान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा भाव से किए गए दान, पूजा-पाठ और जरूरतमंदों की सेवा करने से पितृ दोष में कमी आती है। इसके अलावा वंशों को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आषाढ़ अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार दान और उपाय किए जाएं तो उनका शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है। इससे ग्रहों की शुभता बढ़ती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से भी राहत मिलने लगती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन-से उपाय करना शुभ रहेगा।

मेष

आषाढ़ अमावस्या के दिन गुड़ का दान करें। साथ ही भगवान शिव और पितरों का स्मरण करते हुए जल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

वृषभ

इस राशि के जातकों को अन्न का दान करना चाहिए और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोग गन्ने के रस या मीठे पेय का दान करें। इसके साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। यह उपाय करियर में शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है।

कर्क

कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को भोजन या जल का दान करें।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को गुड़ का दान करना चाहिए। साथ ही शाम के समय घर के मुख्य द्वार या मंदिर में मिट्टी का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

कन्या

इस राशि के जातकों को पूरे घर में विशेष रूप से पूजा स्थान और मुख्य कोनों में घी का दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय घर की नकारात्मकता दूर कर सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है।

तुला

तुला राशि के लोगों को जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करने से शुभ फल मिलता है।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए पीले वस्त्र, हल्दी, चने की दाल या पीली मिठाई का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।

मकर

मकर राशि के जातकों को काली उड़द या लोहे से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को धन के साथ जूते-चप्पल का दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा जरूरतमंदों की सेवा करने से शनि की कृपा बनी रहती है।

मीन

मीन राशि के जातकों को जरूरतमंद लोगों को ठंडा जल पिलाना चाहिए। साथ ही फल या मीठे पदार्थ का दान करना भी शुभ माना गया है।