
मरुधर गूंज, बीकानेर (15 जुलाई 2026)।
16 जुलाई को रात 11:44 बजे ग्रहों के राजा सूर्य, मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से मौजूद गुरु (बृहस्पति) के साथ सूर्य देव मिलकर ‘महालक्ष्मी राजयोग’ बनाएंगे, जिसका गहरा असर सभी 12 राशियों के करियर, धन और आपसी रिश्तों पर देखने को मिलेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही ‘दक्षिणायन’ की शुरुआत भी हो जाएगी, जिसके बाद से रातें लंबी और दिन छोटे होने लगते हैं; शास्त्रों में इस समय को देवताओं की रात्रि माना गया है। इसके अलावा, इसी दिन यानी 16 जुलाई को शाम 7:41 बजे देवताओं के गुरु, बृहस्पति देव अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने के कारण विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।
मेष राशि –
-
कार्य क्षेत्र में आपकी रफ्तार बढ़ेगी
-
नए अवसर भी मिलेंगे
-
आर्थिक लाभ होगा
-
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
वृष राशि –
-
धन से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी मे ना ले
-
परिवार में समय देना पड़ सकता है
-
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी
-
खर्चों को नियंत्रण रखें
मिथुन राशि-
-
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है
-
सब काम पूरे होंगे
-
आर्थिक निवेश से लाभ होगा
-
वाणी में मधुरता आएगी।
कर्क राशि-
-
सूर्य आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं
-
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा
-
अहंकार व गुस्से पर नियंत्रण रखें
-
परिवार में तनाव बढ़ सकता है
सिंह राशि-
-
आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ सकता है
-
बेवजह की बहस से बचें
-
स्वास्थ्य का ध्यान रखें
-
खर्चों पर नियंत्रण रखें
कन्या राशि-
-
मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा
-
धन लाभ होगा
-
नेटवर्किंग में सफलता के योग हैं
-
अटके प्रोजेक्ट फिर शुरू हो सकते हैं
तुला राशि-
-
नौकरी या कारोबार में कोई नई स्थिति सामने आएगी
-
हर कदम सोच समझ कर उठाएं
-
कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर बनाएं
वृश्चिक राशि-
-
किसी पुराने काम में फिर गति आएगी
-
धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं
-
भाग्य का साथ मिलेगा
-
उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे
धनु राशि-
-
पैसे के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें
-
कोई बड़ा निवेश का फैसला लेने से पहले सोच विचार कर करें।
मकर राशि-
-
साझेदारी के काम में लाभ होगा
-
सामाजिक पहचान बढ़ेगी
-
व्यापारियो के लिए समय शुभ है
कुम्भ राशि-
-
काम का दबाव बढ़ सकता है
-
जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला परेशानी का कारण बन सकता है
-
शत्रुओं से सावधान रहें
-
सेहत का ध्यान रखें
मीन राशि-
-
पारिवारिक जीवन और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा
-
छात्रों के लिए समय अच्छा है
-
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। “मरुधर गूंज” यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। “मरुधर गूंज” अंधविश्वास के खिलाफ है।


