August 2, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर/सरदारशहर (2 अगस्त 2026)।

विप्र फाउंडेशन बीकानेर जॉन 1B युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक सरदारशहर में युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे—

  • शीघ्र ही युवा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
  • बीकानेर जॉन 1B के प्रत्येक जिले में विप्र कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • प्रत्येक जिले में विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
  • संगठन के विस्तार हेतु व्यापक विप्र सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
  • तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार कर युवा कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।

युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा का हुआ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

 

बैठक के दौरान युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा (बीकानेर) का सरदारशहर, सालासर एवं सुजानगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा शॉल एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नवदायित्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की कामना व्यक्त की। स्वागत समारोह ने बैठक को विशेष गरिमा प्रदान की तथा सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा राजगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा सरदारशहर हेमेंद्र पारीक सालासर दीपक कौशिक सुजानगढ़ विश्वदीपक काछवाल सुजानगढ़ मदन मिश्र सरदारशहर विद्याधर नाथोलिया चूरू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा राजगढ़ सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।