
मरुधर गूंज, नई दिल्ली/बीकानेर (2 अगस्त 2026)।
आप भी इस महीने बैंक जाकर खाता खुलवाने, चेक जमा करने, लोन के लिए अप्लाई करने या केवाईसी जैसा कोई काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जरा छुट्टियों का कैलेंडर देख लें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस महीने बैंक लगभग आधा महीना बंद रहेंगे। ऐसा न हो कि आप बैंक ब्रांच चले जाएं और उस दिन बैंक की छुट्टी हो और आपको बैरंग वापस लौटना पड़े।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश और कुछ प्रमुख त्योहारों और दिवसों के चलते बैंक इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पीएनबी और केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों से लेकर HDFC बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे। यहां यह जान लेना जरूरी है कि सभी राज्यों में 14 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय स्तर की होने से कुछ खास दिन किसी एक राज्य में तो अवकाश हो सकता है लेकिन दूसरे में बैंक खुले रहेंगे।
अगस्त 2026 छुट्टियों की लिस्ट
- 2 अगस्त – रविवार : साप्ताहिक छुट्टी की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 4 अगस्त – मंगलवार : केर पूजा की वजह से केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
- 8 अगस्त – शनिवार : महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक अवकाश।
- 9 अगस्त – रविवार : पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।
- 13 अगस्त – गुरुवार : पैट्रियट्स डे की वजह से इंफाल में बैंक बंद।
- 15 अगस्त – शनिवार : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की छुट्टी।
- 16 अगस्त – रविवार : पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।
- 19 अगस्त – बुधवार : महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती की वजह से अगरतला में बैंक बंद।
- 22 अगस्त – शनिवार : महीने का चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी।
- 23 अगस्त – रविवार : पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।
- 25 अगस्त – मंगलवार : मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे)।
- 26 अगस्त – बुधवार : ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम की वजह से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अगस्त – शुक्रवार : रक्षाबंधन / श्री नारायण गुरु जयंती की वजह से बैंक अवकाश।
- 30 अगस्त – रविवार : पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।


