July 6, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, नई दिल्ली (06 जुलाई 2026)।

नया महीना शुरू हो चुका है और यदि आपको इस महीने बैंक जाकर कोई काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्‍ट जरूर देख लें। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि जुलाई, 2026 में साप्‍ताहिक अवकाश, महत्‍वपूर्ण दिनों और त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा।

यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का हॉलिडे कैलेंडर पूरे देश में एक जैसा लागू नहीं होता है। कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती हैं जो पूरे देश पर लागू होती हैं। वहीं, कई छुट्टियां केवल क्षेत्रीय होती है और संबंधित राज्‍यों पर ही लागू होती हैं। जैसे 16 जुलाई को ओडिशा में रथ यात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे, लेकिन हरियाणा और पंजाब में इस दिन बैंकों में सामान्‍य दिनों की तरह कामकाज होगा।

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

जुलाई के महीने में पूरे देश के बैंकों में 4 रविवार और 2 शनिवार की वजह से कुल 6 नियमित छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा मुहर्रम, रथ यात्रा और अन्य स्थानीय त्योहारों के चलते 6 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

  • 5 जुलाई – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 6 जुलाई – मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

  • 9 जुलाई – बेह डिंखलाम के मौके पर मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

  • 11 जुलाई – दूसरा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)।

  • 12 जुलाई – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

  • 16 जुलाई – रथ यात्रा के चलते ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

  • 17 जुलाई – यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंकों का अवकाश रहेगा.

  • 19 जुलाई – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

  • 22 जुलाई – खारची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

  • 25 जुलाई – चौथा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)।

  • 26 जुलाई – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

चालू रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बैंक ब्रांच बंद रहने पर भी UPI, IMPS, NEFT, RTGS और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट आदि आसानी से किए जा सकते हैं। RBI की सलाह है कि बड़ी रकम निकासी या जरूरी काम के लिए छुट्टियों से पहले ही बैंक जाएं।