September 18, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (18 सितम्बर 2026)।

बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस के नवरत्न डागा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिसनाराम सिहाग भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन वापसी के बाद महापौर पद के चुनाव में अब मुकाबला अनिल कल्ला और सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच रह गया है।

नवरत्न डागा के नामांकन वापस लेने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब दोनों प्रत्याशियों के समर्थक पार्षदों से संपर्क और समर्थन जुटाने में लगे हैं। आने वाले समय में पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है।

बीकानेर नगर निगम में महापौर पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। नामांकन वापसी के बाद अब दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला केंद्र में आ गया है और सभी की निगाहें चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण पर टिकी हैं।