August 16, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, इंडोनेशिया (15 अगस्त 2026)।

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आईलैंड के पास शनिवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। भूकंप के झटकों से कई इमारतें ढह गईं। सड़कों पर भूस्खलन का मलबा आ गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
अब तक इस भूकंप में कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी BNPB के प्रमुख सुहार्यांतो ने बताया कि राहत और बचाव दल जैसे-जैसे प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं।

भूकंप के बाद Flores के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ। सिक्का, वेस्ट मैनग्गाराई और ईस्ट मैनग्गाराई इलाकों से कम से कम 20 शव बरामद किए गए। इनमें रेओके गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर मारे गए 8 लोग भी शामिल हैं। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो ग्रामीणों के मलबे में दबने के बाद लापता होने की खबर भी सामने आई थी।

भूकंप से फ्लोरेस में कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सामने आए वीडियो में कुछ इमारतें गिरी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलते नजर आए।

भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी। इससे समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों में डर फैल गया। हालांकि, बाद में समुद्र के जलस्तर में कोई बड़ा बदलाव नहीं मिलने के बाद सुनामी की चेतावनी हटा दी गई।

फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है।