August 17, 2026
MG NEWS ad

मरुधर गूंज, बीकानेर (23 अगस्त 2025)।

हरतालिका तीज का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था। इस दिन भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो आइए इस आर्टिकल में शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए जानते हैं?

जल और दूध

शिवलिंग पर सबसे पहले जल और दूध का अभिषेक करना चाहिए। जल और दूध का अभिषेक करने से मन शांत होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा करने से भगवान शिव खुश होते हैं और वे भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

बिल्व पत्र और धतूरा

भगवान शिव को बिल्व पत्र और धतूरा बहुत प्रिय हैं। हरतालिका तीज के दिन बिल्व पत्र और धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। बिल्व पत्र चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

शमी पत्र

शमी के पत्तों को भी शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत ही फलदायी होता है। शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। साथ ही इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

अक्षत और चंदन

पूजा के दौरान शिवलिंग पर अक्षत और चंदन जरूर चढ़ाएं। इससे जीवन में शांति आती है। अक्षत को पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से घर में अन्न और धन की कमी कभी नहीं होती है।