August 6, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (6 अगस्त 2026)।

टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चेप्टर की विशेष बैठक वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर जयपुर यूनिट के एडमिन श्रीमति अंजू पीयूष की उपस्थिति में सम्पन हुई।

आर के शर्मा ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में एडमिन श्याम सुन्दर सुथार द्वारा अतिथियों सहित सदस्यों के स्वागत किया गया। इस अवसर एडमिन सुथार ने बैंक के सदस्यों के अलावा उपस्तिथ भ्रमणार्थियों को टाइम बैंक की अवधारणा बाबत बताते हुए इस संस्था से जुडकर अपने कीमती समय की सेवा देने का आव्हान किया। इस अवसर पर जयपुर यूनिट से पधारे एडमिन श्रीमति अंजू ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 28 राज्यों के 430 शहरों में टाइम बैंक के चेप्टर संचालित किये जा रहे है। हजारों की संख्या में जुड़े सदस्यों द्वारा तेरह हजार घंटो की सेवा दी जा चुकी है।

टाइम बैंक की कार्य प्रणाली से प्रेरित होकर 3 नए सदस्यों ने निःशुल्क पंजीकरण किया एवम् 3 व्यक्तियों ने जुड़ने की इच्छा जताई। इसी रूझान को देखते हुए रविवार 9 अगस्त को वृद्धजन भ्रमण पथ म्यूजियम सर्किल पर प्रातः 7 बजे सदस्यता अभियान के अन्तर्गत अन्य सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

आपसी विचार विमर्श के बाद अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यक्रमों में जाकर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदेश्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने हेतु अवेयरनेस ड्राइव चलाने निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर श्याम सुन्दर सुथार (एडमिन), प्रवीण गुप्ता, डा. बी. के. बेनीवाल, चन्द्र शेखर आचार्य, सुनील गुप्ता, आर के शर्मा, मांगी लाल सेवग, राम स्वरुप विश्नोई, विजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, हरी किशन मोदी, रतन कुमार बोयल, डा. सुशीला गहलोत, संतोष कुमार शर्मा, डा. नरेन्द्र स्वामी, डा. वी.पी. गोयल, सुनील कालानी, सुबोध सोबत, प्रदीप सैनी, श्रीमति सुनीता सुथार के अलावा जयपुर की श्रीमती अंजू पीयूष (एडमिन), पीयूष गुप्ता, प्रीती सहित डूंगर मल प्रजापत, प्रेम सुख बिश्नोई व चित्रान्शु यादव ने सहभागिता दर्ज की। आभार श्याम सुंदर सुथार ने ज्ञापित किया।