
प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व महिला मंडल ने किया स्वागत,
शहर के विकास सहित सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

मरुधर गूंज, जोधपुर (07 अक्टूबर 2026)।
जोधपुर महानगर के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता जी का विप्र फाउंडेशन की ओर से उनके निवास पर अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जी के नेतृत्व में मंगलवार को फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं महिला मंडल ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर महापौर मेहता जी का स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान करीब एक घंटे तक विभिन्न सामाजिक, विकासात्मक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जी ने कहा कि महापौर प्रसन्नचंद मेहता जी के साथ उनकी पिछले 25 वर्षों से घनिष्ठ मित्रता रही है। इस अवसर पर दोनों ने अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया और शहर तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत संबंधों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी आगे बढ़ाना फाउंडेशन की प्राथमिकता है।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री कैलाश सारस्वत जी ने महापौर प्रसन्नचंद मेहता जी को फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से प्रस्तावित श्रीराम से परशुराम जी तक’ यात्रा तथा अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम जी की विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन सामाजिक एकता, संस्कार, शिक्षा, सेवा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि जोधपुर के महापौर के रूप में प्रसन्नचंद मेहता जी के सामने शहर के विकास और आमजन की अपेक्षाओं को पूरा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। फाउंडेशन की ओर से शहरहित के सकारात्मक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
महापौर प्रसन्नचंद मेहता जी ने अभिनंदन के लिए विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अभिनन्दन कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित दवे जी, प्रदेश संरक्षक कमल ठाकुर जी, दुष्यंत जोशी जी, जिला अध्यक्ष दिनेश कल्ला जी, सुरेन्द्र वैष्णव जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. शीला आसोपा जी, प्रदेश महामंत्री राजकुमारी दवे जी, मंजु जोशी जी, आशा तिवारी जी, सरिता शर्मा जी, दीपिका द्विवेदी जी सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


