August 17, 2026
MG NEWS

युवा प्रकोष्ठ के पांच जिलों में संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति

मरुधर गूंज, बीकानेर। (17 अगस्त 2026)।

विप्र फाउंडेशन जोन-1बी की ओर से संगठन विस्तार के तहत अश्विनी शर्मा को वर्ष 2026-2028 के लिए बीकानेर (शहर) जिला संगठन महामंत्री, युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

विप्र फाउंडेशन जोन-1बी के प्रदेश महामंत्री (युवा) एडवोकेट पंकज पीपलवा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्रा की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ भरत शर्मा के अनुमोदन के बाद अश्विनी शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।

नियुक्ति पत्र में अश्विनी शर्मा से युवा प्रकोष्ठ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की अपेक्षा जताई गई है। साथ ही उन्हें जिला अध्यक्ष से परामर्श कर शीघ्र संगठनात्मक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार लोकेंद्र शर्मा को हनुमानगढ़ जिला संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, पंडित योगेंद्र शर्मा को श्रीगंगानगर जिला संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, पवन पारीक को अनूपगढ़ जिला संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ तथा पुरुषोत्तम शर्मा को चूरू जिला संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

अश्विनी शर्मा की नियुक्ति पर विप्र समाज के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर में संगठन को नई मजबूती देगा।