October 12, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, जोधपुर (11 अक्टूबर 2026)।

राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज, जोधपुर की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर को अमावस्या के अवसर पर कायलाना पर सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य पंडित गिरधारीलाल के सानिध्य में विधि-विधान से तर्पण संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने अपने पितरों एवं दिवंगत परिजनों को जलांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। आयोजकों ने बताया कि समाज की ओर से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य पितृ तर्पण की धार्मिक परंपरा और संस्कारों के महत्व से समाज के लोगों को अवगत कराना है, ताकि नई पीढ़ी भी इन परंपराओं को समझ सके।

कार्यक्रम में रामअवतार, श्रवण, महेश, सुनील (मधुबन), चंद्रप्रकाश, विष्णु वकील, संदीप, दीपक, मनीष, अमित, गोपाल, पुलकित सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

सामूहिक तर्पण के माध्यम से समाजबंधुओं ने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।