September 26, 2026
MG NEWS

धरणीधर ऑडिटोरियम में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, कुलदीप जी व्यास होंगे मुख्य अतिथि

मरुधर गूंज, बीकानेर (26 सितम्बर 2026)।

राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026, रविवार को बीकानेर के धरणीधर ऑडिटोरियम, धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में भव्य शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। समारोह में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की मेधावी एवं प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि कुलदीप व्यास होंगे। व्यास झारखंड एवं बिहार में दैनिक भास्कर के स्टेट हेड एडिटर हैं। वे ‘राजस्थान गौरव’ से सम्मानित होने के साथ विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा शाकद्वीपीय ट्रस्ट सांभर एवं शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सभा जयपुर के अध्यक्ष हैं।

समारोह में हरीश बी शर्मा एवं महेश भोजक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हरीश बी शर्मा क्षेत्र के विख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार हैं, जबकि महेश भोजक सेवानिवृत्त BSNL अधिकारी एवं शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति के संयोजक हैं। इनके साथ समाजसेवी बनवारीलाल पांडे, पार्षद सुषमा शर्मा एवं डॉ. गौरव शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग एवं महासचिव राजेश शर्मा के नेतृत्व में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महासभा पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है।

महासभा प्रांतीय शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जेठमल शर्मा ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए जुगल किशोर सेवग, राजेन्द्र शर्मा, एडवोकेट दिलीप सेवग, निलेश शर्मा, शिवरतन सेवग, हरीश भोजक, गणेश शर्मा, नितिन वत्सस, विकास शर्मा सहित महासभा के पदाधिकारी एवं समाजबंधु सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

महासभा के सामूहिक प्रयासों से समारोह को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल है।आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।