September 30, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (30 सितम्बर 2026)।

रानी बाजार निवासी रेडियो किंग के नाम से मशहूर दिनेश माथुर का आज बीआरजे के प्रतिष्ठान श्री अमर दूध भंडार में माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अमर चंद नैण ने कहा कि दिनेश माथुर ने रेडियो जगत में 1270 से अधिक शताब्दी पुराने व नये रेडियो संग्रहित कर देश के दूसरे रेडियो संग्रहित कर घर को ही संग्रहालय बनाकर बीकानेर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया है।

इस अवसर आर के शर्मा, रामकरण चौधरी, सुरजा राम, पुष्कर नैण, नंदकिशोर अग्रवाल, दीपक नैण, रमेश गोदारा व रौनक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बीकानेर निवासी दिनेश मास्टर के पास देश-विदेश के रेडियोज का संग्रह है जो वर्तमान में भी रेडियो संगीत सुनते हैं।