August 19, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, जयपुर। (19 अगस्त 2026)।

भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी के जन्मदिन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेशभर के भाजपा नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान निकाय प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी जोशी को जन्मदिन की बधाई दी। जोशी को बधाई देने वालों में मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, कन्हैयालाल चौधरी, सांसद सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महामंत्री मिथिलेश गौतम, श्रवण बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे। राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से अविनाश जोशी को शुभकामनाएं दीं।

बीकानेर मूल के अविनाश जोशी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। पिछले करीब एक दशक से प्रदेश भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्तमान में भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक के रूप में वे पार्टी की डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया अभियानों तथा तकनीकी माध्यमों से जनसंपर्क को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।