July 21, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (21 जुलाई 2026)।

विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ की जिला इकाइयों में संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों में युवा जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, राजगढ़ (चूरू) एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा, सरदारशहर के अनुमोदन उपरांत युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। इन नियुक्तियों का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक अर्थात 31 मार्च 2028 तक रहेगा।

इसी क्रम में जिला इकाइयों का विस्तार करते हुए सचिन शर्मा को श्रीगंगानगर युवा जिलाध्यक्ष, सचिन कौशिक को हनुमानगढ़ युवा जिलाध्यक्ष तथा विद्याधर नाथोलिया को चूरू युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन साथियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वे समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को संगठित करने के कार्य में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।