September 29, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (29 सितम्बर 2026)।

शाकद्वीपीय समाज के लिए 2026 कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन मारवाड़ी ग्रुप व स्व. गंगादास जी सेवग स्मृति संस्थान की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई है।

राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ समाज में खेल भावना, आपसी जुड़ाव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

वहीं शिवरतन शर्मा (मारवाड़ी ग्रुप) ने बताया कि कैरम और शतरंज जैसे खेलों से युवाओं में एकाग्रता, रणनीतिक सोच और निर्णय क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की प्रवेश शुल्क 150 रुपये तथा जूनियर वर्ग की 100 रुपये रखी गई है। आयोजकों ने शाकद्वीपीय समाज के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस खेल उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

इस लिंक से करें अपना आवेदन –

https://forms.fillout.com/t/8UiSoTrcjzus