September 1, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (01 सितम्बर 2026)।

राजस्थानी भाषा के ख्यातनाम साहित्यकार एवं पद्मश्री विजयदान देथा ‘‘बिज्जी’’ के जन्म सताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रयास संस्थान चूरू की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय विजयदान देथा ‘‘बिज्जी’’ शताब्दी स्मरण साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन 31 व 1 सितम्बर 2026 को आयोजित हो रहा है।

बिज्जी को समर्पित इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा 1 सितम्बर 2026 को पंचमसत्र ‘‘बिज्जी की भाषा’’ में सहभागिता कर बिज्जी के महत्वपूर्ण राजस्थानी भाषा के योगदान पर अपनी बात रखेंगे।

इस पंचमसत्र में उनके साथ मंच पर मीठेश निरमोही, दिनेश पंचाल, रामेश्वर गोदारा, डाॅ. सुरेश साल्वी, विनोद सारस्वत, मनोज स्वामी, डाॅ. मदन गोपाल लढा, डाॅ. गौरी शंकर निमिवाल, एवं बलवन्त मेहता मंच पर होंगे।

प्रयास संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण ने बताया की सम्मेलन में राज्य एवं देश के लगभग 100 से अधिक साहित्यकार सहभागिता निभाते हुए बिज्जी के साहित्य, भाषा व उनके विभिन्न साहित्यक एवं अन्य कला अनुसाशनों को लेकर अनेक सत्रो में बिज्जी के अवदान पर व्यापक चर्चा करेंगे।