July 8, 2026
MG NEWS

सैकड़ों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

मरुधर गूंज, बीकानेर (07 जुलाई 2026)।

समाज में प्रतिभाओं का सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रांत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा।

महासभा के अध्यक्ष गणेशदास सेवग ने बताया की यह आयोजन पूरे राजस्थान प्रदेश के शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के लिए प्रांतीय स्तर पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जेठमल शर्मा ने बताया कि सत्र 2024–25 में कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 (बोर्ड परीक्षा), स्नातक, स्नातकोत्तर, सरकारी सेवा में चयनित अभ्यर्थी, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा अन्य विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

महासभा के संगठन मंत्री जुगल किशोर सेवग ने बताया कि जुलाई में आवेदन प्रकिया पूर्ण होने दस बाद अगस्त माह यह समारोह आयोजित किया जाएगा। फिलहाल 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

प्रांत स्तरीय इस समारोह में बीकानेर के साथ ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर, नागौर, जैसलमेर, लाडनूं, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, नोखा, सरदारशहर से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

इस लिंक से आप आवेदन कर सकते है –
https://forms.fillout.com/t/u1jPuxjDBtus