

मरुधर गूंज, बीकानेर (06 अक्टूबर 2026)।
नीमकाथाना में आयोजित राजस्थान पैरा पिकलबॉल के फर्स्ट नेशनल ट्रायल में एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था, बीकानेर के छह खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
डॉ. आरव चौधरी एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी सोनिया चौधरी के निर्देशन में आयोजित ट्रायल में संस्था के चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर बेंगलुरु में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सोना तेली, द्रौपदी, परताराम और चेतन शामिल हैं।
संस्था अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था लगातार दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्था एवं बीकानेर का गौरव बढ़ा है।


