July 8, 2026
panchang

मरुधर गूंज, बीकानेर।

दिनांक – 08 जुलाई 2026
वार – बुधवार
पक्ष – कृष्ण पक्ष

सूर्योदय – 05:30 ए एम
सूर्यास्त – 07:23 पी एम
चन्द्रोदय – 12:26 ए एम, जुलाई 09
चन्द्रास्त – 12:56 पी एम

तिथि – अष्टमी – 12:21 पी एम तक, नवमी
नक्षत्र – रेवती – 04:00 पी एम तक, अश्विनी
योग – अतिगण्ड – 12:38 पी एम तक, सुकर्मा
करण – कौलव – 12:21 पी एम तक, तैतिल – 11:34 पी एम तक, गर

विक्रम सम्वत – 2083 सिद्धार्थी
शक सम्वत – 1948 पराभव
गुजराती सम्वत – 2082 पिङ्गल
प्रविष्टे/गते – 24
बृहस्पति संवत्सर – सिद्धार्थी – 03:53 पी एम, अप्रैल 21, 2026 तक, रौद्र

चन्द्रमा राशि – मीन – 04:00 पी एम तक, मेष
सूर्य राशि – मिथुन
सूर्य नक्षत्र पद – पुनर्वसु

द्रिक ऋतु – वर्षा
वैदिक ऋतु – ग्रीष्म x
द्रिक अयन – दक्षिणायण
वैदिक अयन – उत्तरायण x

ब्रह्म मुहूर्त – 04:09 ए एम से 04:49 ए एम
प्रात: संध्या – 04:29 ए एम से 05:30 ए एम
मध्याह्न – 12:26 पी एम
अभिजित मुहूर्त – कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त – 07:21 पी एम से 07:42 पी एम
अमृत काल – 01:38 पी एम से 03:13 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 07:23 पी एम से 08:23 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:06 ए एम, जुलाई 09 से 12:47 ए एम, जुलाई 09

राहु काल – 12:26 पी एम से 02:10 पी एम
आडल योग – 04:00 पी एम से 05:30 ए एम, जुलाई 09
गुलिक काल – 10:42 ए एम से 12:26 पी एम
गण्ड मूल – पूरे दिन
बाण – रज – 02:30 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
यमगण्ड – 07:14 ए एम से 08:58 ए एम
दुर्मुहूर्त – 11:58 ए एम से 12:54 पी एम
पञ्चक – 05:30 ए एम से 04:00 पी एम

आनन्दादि योग – उत्पात – 04:00 पी एम तक, मृत्यु
जीवनम – अर्ध जीवन
तमिल योग – मरण – 04:00 पी एम तक, मरण
नेत्रम – एक नेत्र

दिशा शूल – उत्तर
उपाय – यात्रा से पहले धनिया या थोड़े तिल खाकर निकलें।

— आज का चौघड़िया —

दिन का चौघड़िया – 05:30 ए एम

 

  • लाभ – उन्नति – 05:30 ए एम से 07:14 ए एम

  • अमृत – सर्वोत्तम – 07:14 ए एम से 08:58 ए एम

  • काल – हानि – 08:58 ए एम से 10:42 ए एम काल वेला

  • शुभ – उत्तम – 10:42 ए एम से 12:26 पी एम

  • रोग – अमंगल – 12:26 पी एम से 02:10 पी एमवार वेला Rahu Kalam

  • उद्वेग – अशुभ – 02:10 पी एम से 03:54 पी एम

  • चर – सामान्य – 03:54 पी एम से 05:38 पी एम

  • लाभ – उन्नति – 05:38 पी एम से 07:23 पी एम

 

रात्रि का चौघड़िया – 07:23 पी एम

 

  • उद्वेग – अशुभ – 07:23 पी एम से 08:39 पी एम

  • शुभ – उत्तम – 08:39 पी एम से 09:54 पी एम

  • अमृत – सर्वोत्तम – 09:54 पी एम से 11:10 पी एम

  • चर – सामान्य – 11:10 पी एम से 12:26 ए एम, जुलाई 09

  • रोग – अमंगल – 12:26 ए एम से 01:42 ए एम, जुलाई 09

  • काल – हानि – 01:42 ए एम से 02:58 ए एम, जुलाई 09

  • लाभ – उन्नति – 02:58 ए एम से 04:14 ए एम, जुलाई 09 काल रात्रि

  • उद्वेग – अशुभ – 04:14 ए एम से 05:30 ए एम, जुलाई 09

 

— आज का राशिफल —

 

मेष राशिफल  (Aries Prediction) –
(चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ/Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A) –

आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों को जल्दबाजी में करने से बचें। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशिफल/Vrishabha Rashifal
(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो/Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) –

आपके खर्चों में कमी आयेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा एवं सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है।

मिथुन राशिफल/Gemini Prediction
(का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा/Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) –

आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचिपूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

कर्क राशिफल/Cancer Prediction
(ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो/Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) –

आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय अधिक खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों को लेकर चर्चा हो सकती है। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशिफल / Leo Prediction
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे/Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) –

आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी। इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें, वरना नुकसान हो सकता है।

कन्या राशिफल/Virgo Prediction
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो/To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) –

आप अनेक लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। आपके प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल/Libra Prediction
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते/Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te) –

आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल/Scorpio Prediction
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू/To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu) –

अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमीजन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्त्वपूर्ण काम न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द कर सकते हैं।

धनु राशिफल/Sagittarius Prediction
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे/Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe) –

आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वह आपको आज काफी परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी।

मकर राशिफल/Capricorn Prediction
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी/Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee) –

आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कुम्भ राशिफल/Aquarius Prediction
(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा/Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa) –

आज आपको बड़े एवं प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

मीन राशिफल /Pisces Prediction
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची/Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) –

पुराने रुके हुये कार्य आरम्भ हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा एवं उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम-सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

 

अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। “मरुधर गूंज” यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। “मरुधर गूंज” अंधविश्वास के खिलाफ है।