October 14, 2026
MG NEWS

तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,
नोखा एवं जसरासर में युवाओं को जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर

 

मरुधर गूंज, बीकानेर/नोखा (14 अक्टूबर 2026)।

विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B, बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं युवा शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार, कमल किशोर जोशी को नोखा युवा अध्यक्ष तथा महावीर प्रसाद तिवाड़ी को जसरासर (नोखा तहसील) युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए की गई हैं।

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्रा के आदेशानुसार, प्रदेश सचिव भंवर सुरावत (नोखा) की अनुशंसा पर तथा युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा एवं युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा के अनुमोदन उपरांत युवा जिला अध्यक्ष, बीकानेर (शहर) दिनेश कुमार व्यास की सहमति से ये नियुक्तियां की गई हैं।

बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास ने बताया कि नोखा एवं जसरासर क्षेत्र में की गई ये नियुक्तियां तहसील स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में युवाओं को एकजुट करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के साथ सामाजिक, रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विप्र फाउंडेशन के संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा तहसील स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने तथा अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से तहसील स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति एवं कार्यकारिणियों के गठन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि संगठन की गतिविधियां जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचें और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति मिल सके।

विप्र फाउंडेशन का उद्देश्य तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत बनाते हुए युवा शक्ति को संगठित करना, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा समाजहित के कार्यों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इन नियुक्तियों से नोखा एवं जसरासर क्षेत्र में युवा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।