May 19, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, जयपुर (27 नवम्बर 2025)।

प्रदेश भाजपा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कुल 34 पदाधिकारियों की इस सूची में संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है। नई टीम में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सहकोषाध्यक्ष, 1 प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ताओं को स्थान मिला है।

बीकानेर मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बीकानेर जिले के लिए भी यह सूची उत्साहजनक रही, क्योंकि यहां से नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।