August 25, 2026
MG NEWS

मलोट में आयोजित 5वीं इंटर स्टेट गोजुरियू कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, राजस्थान का बढ़ाया मान

मरुधर गूंज, मलोट (24 अगस्त 2026)।

पंजाब के मलोट में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित 5वीं इंटर स्टेट गोजुरियू कराटे प्रतियोगिता-2026 में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बीकानेर स्थित वी.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी के 9 खिलाड़ियों ने सेंसई विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इनमें 12 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

एकेडमी के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में व्रतिका स्वामी, भव्या जोशी और युवांश खुराना ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पायल शर्मा, तेजस पंवार और कुणाल सुथार ने एक-एक स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में आरव अग्रवाल और आदर्श सुथार ने एक-एक स्वर्ण एवं कांस्य पदक हासिल किया, जबकि जियांश गहलोत ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।

समाजसेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता नियमित अभ्यास, समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

बीकानेर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है और खेलप्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं एकेडमी पदाधिकारियों को बधाई दी।