October 12, 2026
MG NEWS

10 दिनों तक चला खेल उत्सव, मातृशक्ति सहित हर आयु वर्ग ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,
सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

मरुधर गूंज, बीकानेर (12 अक्टूबर 2026)।

मारवाड़ी ग्रुप एवं स्व. गंगादास सेवग स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित शाकद्वीपीय समाज की छठी कैरम प्रतियोगिता तथा स्व. जयशंकर शर्मा की स्मृति में आयोजित द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन 11 अक्टूबर को स्थानीय सेवगो की बगेची भवन में हुआ। 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चले इस खेल महाकुंभ में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक एकता का परिचय दिया।

आयोजन से जुड़े राजेश शर्मा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश दास जी सेवग, पूर्व पार्षद व भाजपा नेता श्री राजेन्द्र शर्मा, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, समाजसेवी बसंत कुमार, पार्षद सुषमा शर्मा एवं मारवाड़ी ग्रुप के सदस्य ज्योति सेवग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गणेशदास सेवग ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

अतिथि राजा सेवग ने कहा कि एसी प्रतियोगिता समाज के युवाओं को खेल को निखारने और अपनी क्षमताएं परखने का मौका है इससे प्रेरणा लेकर आगे बढने का सशक्त माध्यम हैं। बसन्त जी ने कहा कि समाज के चैतरफा विकास के लिए खेल, आध्यात्मिक, राजनिती, शिक्षा जैसे सभी क्षेत्रो मे और भी ज्यादा मेहनत करनी होगी।

दयाशंकर ने कहा की ऐसे आयोजन से समाज मे सद्भाव, आपसी एकता, सामन्जस्य बढाने का एक जरिया हैं । पार्षद सुषमा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने जो उत्साह दिखाया हैं वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम हैं आने वाली युवा पीढी विशेष तौर पर लड़किया इससे प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को निखार पायेगीं।

अतिथि ज्योति भोजक ने सभी खिलाड़ीयो के खेल की सराहना करते हुए उनको प्रोत्साहित किया।

आयोजन से जुड़े गणेश शर्मा ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मातृशक्ति की भागीदारी भी रही। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जैनेन्द्र शर्मा (विक्की) ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता महिला और पुरूष के अलग अलग आयु वर्ग के अनुसार आयोजित हुई थी। जिन में पुरूष वर्ग चेपियंस ग्रुप में सत्यपाल शर्मा, सिनियर वर्ग में मनमोहन शर्मा, अन्डर 24 में तनय सेवग, अन्डर 16 में प्रिंस शर्मा, व महिला वर्ग अन्डर 20 में सोनाक्षी शर्मा, महिला सिनियर में रिंकु भोजक, विजेता रहें।

शतरंज प्रतियोगिता कमेटी से जुड़े निलेश शर्मा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा सभी मुकाबले स्विस पद्धति से करवाए गए। इसमें भी महिला और पुरूष आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग ग्रुप में प्रतियोगिता आयोजित की गयी । जिसमें पुरूष सिनियर वर्ग के राजेन्द्र शर्मा, जुनियर वर्ग में रूचित शर्मा, वही महिला सिनियर वर्ग में जान्हवी शर्मा, जुनियर में दिव्या शर्मा विजेता रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी जिया शर्मा एवं डालिमा शर्मा ने किया। अंत में शिवतरन सेवग ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सत्येन्द्र, मनोज, रविन्द्र, एडवोकेट दिलीप, जुगल किशोर, पवन, रविभईया, अनिल, मोहित, विवेक, बुलाकीदास, गिरधर पंडित, उमेश, सौरभ, विकास, शारदा, रेखा, आरती, दिया, अंजू सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।