October 12, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, जोधपुर/बीकानेर (12 अक्टूबर 2026)।

जोधपुर में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता एवं प्रथम सीनियर गोलबाल प्रतियोगिता-2026 में बीकानेर के खिलाड़ी धर्मेश दैया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोलबाल में स्वर्ण पदक और जूडो में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने भाग लिया। धर्मेश की इस उपलब्धि से बीकानेर का गौरव बढ़ा है। इससे पहले भी धर्मेश गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

अपनी सफलता पर धर्मेश दैया ने परिवार सहित अपने कोच गजानंद शर्मा, मंजू देवी गुलगुलिया और नरेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन और सहयोग को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया।

यह प्रतियोगिता राजस्थान ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा राजस्थान ब्लाइंड एंड पैरा जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई। धर्मेश की सफलता पर खेल जगत और शुभचिंतकों ने खुशी जताई।