
मरुधर गूंज, बीकानेर (08 अक्टूबर 2026)।
जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 9 और 10 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर निशान्त जैन के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर फॉर्म-6 प्राप्त करेंगे।
उन्होंने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान केंद्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए 18-19 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र नए मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रभारी तथा संबंधित सुपरवाइजर युवाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेंगे।


