
मरुधर गूंज, बीकानेर (29 सितम्बर 2026)।
विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B, बीकानेर की ओर से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कुलदीप व्यास के बीकानेर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर तथा आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

बीकानेर आगमन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड एवं बिहार में दैनिक भास्कर के स्टेट हेड एडिटर श्री कुलदीप व्यास का बीकानेर आगमन पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित के नेतृत्व में धरणीधर रंगमच पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। व्यास ने कहा कि आज हिंदुस्तान में विप्र फाउंडेशन एक मात्र ऐसा संगठन है, जो शिक्षा, सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ कार्य कर रहा है। व्यास ने कहा कि आगामी दिनों में अयोध्या से अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड पर स्थापित भगवान परशुराम मूर्ति का अनावरण करने के लिए अतिशीघ्र यात्रा शुरू हो रही है। समाज इसमें सक्रिय भूमिका निभाए।
जोन बी के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य ने बताया कि कुलदीप व्यास का बीकानेर आगमन संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन सामाजिक एकजुटता, समाजहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से संगठन की गतिविधियों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि कुलदीप व्यास का बीकानेर आगमन संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाजहित के कार्यों को और गति देने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे।
वहीं युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश व्यास ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ की ओर से सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा दी जाएगी।
स्वागत कार्यक्रम में सुरेंद्र जी ओझा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमिता व्यास, नागेंद्र पुरोहित, संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज आचार्य एवं केशव सांखी, दिनेश जोशी, जुगल किशोर सेवग, नारायण जोशी, नागूभा सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


