September 18, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (18 सितम्बर 2026)।

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार, 19 सितंबर 2026 को बीकानेर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत निगम के अनुसार सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक रख-रखाव कार्य के दौरान पूगल रोड, नथूसर बास, सर्वोदय बस्ती, बंगला नगर, रामपुरा, एमपी कॉलोनी, लालगढ़, करणी औद्योगिक क्षेत्र सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में सुबह बिजली कटौती

कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के आसपास, ईदगाह-बड़ी मस्जिद क्षेत्र, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेकनाथ बगीची, नथूसर कुआं, भैरूजी चौक, ब्रह्म बगीची, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गजनेर रोड, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, मेघवालों का मोहल्ला, अंत्योदय नगर, नया पीर दरगाह, माखन भोग, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, डूडी पेट्रोल पंप, पूगल रोड, बंगला नगर, रामपुरा, एमपी कॉलोनी, लालगढ़ स्टेशन सहित अनेक इलाके शामिल हैं।

इसके अलावा करणी औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न फीडर, कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, आरसीडीएफ, काजरी, एफसीआई क्षेत्र, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रोडवेज, उरमूल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर और करणी नगर के कई हिस्सों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दोपहर में इन क्षेत्रों में बिजली कटौती

वहीं बीकेईएसएल की ओर से दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शिवबाड़ी गांव, हरिजन बस्ती, चांद कॉलोनी, गंगा माई खेड़ा के पास, रेगरों का मोहल्ला और डेयरी मोहल्ला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा बिजली से संबंधित उपकरणों को सावधानीपूर्वक उपयोग में लें।