
मरुधर गूंज, जयपुर (17 सितम्बर 2026)।
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अभी जारी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 17 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आज इन संभागों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर एवं भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
18 सितंबर को भी जारी रह सकती हैं बारिश की गतिविधियां
18 सितंबर को भी राज्य के कुछ भागों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के संकेत हैं।
किसानों के लिए सलाह
बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में खड़ी फसलों और कटी हुई उपज को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कृषि कार्य करते समय भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।


