September 16, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, मुंबई  (16 सितम्बर 2026)।

शेयर बाजार कल आई जोरदार गिरावट से आज उबर गया है और आज सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्‍स आज 250 अंक चढ़कर खुला। खुलते ही सेंसेक्‍स ने 446 अंकों की बढ़त बना ली और 74,450.79 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 151.80 अंक यानी 0.66% चढ़कर 23,270.40 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 1,346 शेयरों में तेजी दिख रही है और 1,175 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज निफ्टी ऑटो और एफएमसीजी में सबसे ज्‍यादा तेजी है। निफ्टी में नेशले, एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी महिंद्रा और महिंद्रा तथा एसबीआई शेयर में सबसे ज्‍यादा तेजी देखी जा रही है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में निफ्टी बैंक में 0.41% की बढ़त देखी जा रही है और यह 56,022.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऑटो 0.69% बढ़कर 26,940.30 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी आईटी में 0.20% की तेजी दिख रही है और यह 29,615.35 अंक पर है। निफ्टी मीडिया 0.26% चढ़कर 1,507.85 अंक पर पहुंच गया है। निफ्टी मेटल में 0.04% चढ़कर 12,673.65 पर है। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक 0.86% की तेजी के साथ 8,228.35 पर कारोबार कर रहा है तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज बढत के साथ 25,154.25 पर ट्रेड कर रहा है।

निफ्टी 50 टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में NIFTY 50 के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में TMPV सबसे आगे है। इसमें 0.86% की गिरावट और यह ₹301.00 पर पर कारोबार कर रहा है। इसके बाद टाटा स्‍टील है। इस टाटा शेयर में 0.70% की गिरावट आई है और यह ₹182.37 पर ट्रेड कर रहा है। टीसीएस शेयर भी आज 0.61% गिरकर ₹2,237.30 पर है। इसी तरह इंडिगो शेयर 0.57% और विप्रो शेयर 0.45% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।