September 6, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (06 सितम्बर 2026)।

गिरिराज मोहता की पुस्तक ‘बची हुई रोशनी में’ कविता संग्रह का लोकार्पण समारोह 8 सितंबर को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।  कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा परिवृत एवं परम्परा सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी, बीकानेर की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कविता संग्रह पुस्तक लोकार्पण समारोह 8 सितंबर को शाम 6.15 बजे प्रौढ़ शिक्षण समिति सभागार, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर में किया जायेगा। समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री शीन काफ निजाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेंगे, जबकि मालचंद तिवाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि कविता संग्रह ‘बची हुई रोशनी में’ लेखक की संवेदनशील दृष्टि और रचनात्मक चिंतन को सामने रखती है। पुस्तक का लोकार्पण साहित्य जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों एवं साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति में किया जाएगा। समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, पाठकों एवं शहर के साहित्यप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।