
मरुधर गूंज, बीकानेर (24 अगस्त 2026)।
विप्र फाउंडेशन जॉन 1-B की युवा प्रदेश कार्यकारिणी वर्ष 2026-2028 की घोषणा कर दी गई है। संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित कार्यकारिणी 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।
जॉन 1-B प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत एवं जॉन 1-B प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा के आदेशानुसार तथा युवा प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र की अनुशंसा से, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भरत शर्मा के अनुमोदन उपरांत युवा प्रदेश कार्यकारिणी वर्ष 2026-2028 हेतु नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। नई कार्यकारिणी के गठन से जॉन 1-B में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भरत शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में सक्रिय एवं समर्पित युवाओं को उनकी कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को विप्र फाउंडेशन से जोड़ने के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।
युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी का गठन संगठन को जॉन 1-B के अंतर्गत और अधिक मजबूत, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए आपसी समन्वय से संगठन विस्तार, युवा शक्ति को एकजुट करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त युवा प्रदेश कार्यकारिणी
घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर हेमेंद्र पारीक, कामकांत शर्मा, वेद प्रकाश तिवाड़ी, राजू पारीक क्रोनया, भगवती प्रसाद शर्मा एवं अक्षय गौतम को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर दीपक कौशिक, मनोज शर्मा, केशव महर्षि, श्याम शर्मा, पवन शर्मा, पीयूष भूषण शर्मा, अनुज शर्मा, अरुण कल्ला एवं भागीरथ तावनिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सह सचिव पद पर आदित्य राजपुरोहित, सावन पाईवाल, मनोहर चोमाल, विकाश शर्मा एवं प्रदीप शर्मा को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में खेल प्रकोष्ठ संयोजक पद पर भैरुरतन ओझा, सह संयोजक पद पर यशवर्धन राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता पद पर मदन मिश्र, मीडिया प्रभारी पद पर पवन चोटिया तथा मीडिया सह प्रभारी पद पर श्रीप्रकाश उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र तिवाड़ी, सुशील जोशी एवं दिनेश शर्मा को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी की घोषणा पर जॉन 1-B प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत, जॉन 1-B प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा, युवा प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दीपक हर्ष, प्रदेश सचिव श्री नारायण पारीक, महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य, प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती मोनिका गौड़, जिला अध्यक्ष मुख्य प्रकोष्ठ श्री सुभाष जोशी, युवा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार व्यास सहित समस्त विप्र समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा, गति एवं मजबूती प्रदान करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


