
विधान सभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री किशन लाल भोजक के निधन पर शोक सभा,
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
मरुधर गूंज, जयपुर। (18 अगस्त 2026)।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री किशन लाल भोजक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. भोजक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। लम्बे समय से बीमार चल रहे भोजक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए देवनानी ने दिवगंत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। भोजक के निधन पर विधान सभा में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर स्व. भोजक को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव संजीव शर्मा व नन्द किशोर शर्मा सहित विधान सभा के सभी अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद थे।


