
मरुधर गूंज, बीकानेर/श्रीगंगानगर (5 अगस्त 2026)।
जल संसाधन विभाग की ओर से बीकानेर कैनाल पर पानी चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजस्थान एवं पंजाब सिंचाई विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग/गश्ती टीम द्वारा बुधवार को नहर का निरीक्षण किया गया।
संयुक्त टीम ने बीकानेर कैनाल की बुर्जी संख्या 250 से 300 तक निरीक्षण किया। इस दौरान नहर से पानी चोरी करने के लिए लगाए गए लगभग 12 से 15 अवैध पाइपों को मौके पर ही उखाड़कर हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान पंजाब सिंचाई विभाग की ओर से श्री हरविन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता तथा राजस्थान सिंचाई विभाग की ओर से श्री विनोद बैरवा, कनिष्ठ अभियंता एवं श्री विक्रम जाट उपस्थित रहे। टीम द्वारा नहर की विभिन्न प्वाइंट्स पर निरीक्षण कर पानी चोरी की गतिविधियों की जांच की गई।
संयुक्त टीम द्वारा पानी चोरी में संलिप्त संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के संबंध में पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की गई।
जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया कि नहरों से अवैध रूप से पानी लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा नहरों में पानी की उपलब्धता एवं समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से संयुक्त गश्त एवं निरीक्षण किया जा रहा है।


