July 21, 2026
panchang 1

मरुधर गूंज, बीकानेर।

दिनांक – 21 जुलाई 2026
वार – मंगलवार
पक्ष – शुक्ल पक्ष

सूर्योदय – 05:36 ए एम
सूर्यास्त – 07:19 पी एम
चन्द्रोदय – 12:34 पी एम
चन्द्रास्त – 11:35 पी एम

तिथि – अष्टमी – 05:16 ए एम, जुलाई 22 तक, नवमी
नक्षत्र – चित्रा – 08:49 पी एम तक, स्वाती
योग – सिद्ध – 06:25 पी एम तक, साध्य
करण – विष्टि – 04:34 पी एम तक, बव – 05:16 ए एम, जुलाई 22 तक, बालव

विक्रम सम्वत – 2083 सिद्धार्थी
शक सम्वत – 1948 पराभव
गुजराती सम्वत – 2082 पिङ्गल
प्रविष्टे/गते – 06
बृहस्पति संवत्सर – सिद्धार्थी – 03:53 पी एम, अप्रैल 21, 2026 तक, रौद्र

चन्द्रमा राशि – कन्या – 07:54 ए एम तक, तुला
सूर्य राशि – कर्क
सूर्य नक्षत्र पद – पुष्य

द्रिक ऋतु – वर्षा
वैदिक ऋतु – ग्रीष्म x
द्रिक अयन – दक्षिणायण
वैदिक अयन – उत्तरायण x

ब्रह्म मुहूर्त – 04:14 ए एम से 04:55 ए एम
प्रात: संध्या – 04:35 ए एम से 05:36 ए एम
मध्याह्न – 12:27 पी एम
अभिजित मुहूर्त – 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 07:17 पी एम से 07:38 पी एम
अमृत काल – 01:58 पी एम से 03:41 पी एम
रवि योग – 07:52 पी एम से 05:34 ए एम, जुलाई 17
विजय मुहूर्त – 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
सायाह्न सन्ध्या –07:19 पी एम से 08:20 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:07 ए एम, जुलाई 22 से 12:48 ए एम, जुलाई 22

राहु काल – 03:53 पी एम से 05:36 पी एम
आडल योग – 05:36 ए एम से 08:49 पी एम
गुलिक काल – 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
वर्ज्य – 02:56 ए एम, जुलाई 22 से 04:41 ए एम, जुलाई 22
भद्रा – 05:36 ए एम से 04:34 पी एम
बाण – रज – 05:28 ए एम, जुलाई 22 तक
यमगण्ड – 09:02 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त – 08:21 ए एम से 09:16 ए एम, 11:26 पी एम से 12:07 ए एम, जुलाई 22

आनन्दादि योग – ध्वांक्ष – 08:49 पी एम तक, केतु/ध्वज
जीवनम – अर्ध जीवन
तमिल योग – मरण – 08:49 पी एम तक, सिद्ध
नेत्रम – एक नेत्र

दिशा शूल – उत्तर
उपाय – यात्रा पर निकलने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाएं।

 

— आज का चौघड़िया —
दिन का चौघड़िया – 05:36 ए एम

 

  • रोग – अमंगल – 05:36 ए एम से 07:19 ए एम

  • उद्वेग – अशुभ – 07:19 ए एम से 09:02 ए एम वार वेला

  • चर – सामान्य – 09:02 ए एम से 10:45 ए एम

  • लाभ – उन्नति – 10:45 ए एम से 12:27 पी एम

  • अमृत – सर्वोत्तम – 12:27 पी एम से 02:10 पी एम

  • काल – हानि – 02:10 पी एम से 03:53 पी एम काल वेला

  • शुभ – उत्तम – 03:53 पी एम से 05:36 पी एम Rahu Kalam

  • रोग – अमंगल – 05:36 पी एम से 07:19 पी एम

 

रात्रि का चौघड़िया – 07:19 पी एम

 

  • काल – हानि – 07:19 पी एम से 08:36 पी एम

  • लाभ – उन्नति – 08:36 पी एम से 09:53 पी एम काल रात्रि

  • उद्वेग – अशुभ – 09:53 पी एम से 11:10 पी एम

  • शुभ – उत्तम – 11:10 पी एम से 12:28 ए एम, जुलाई 22

  • अमृत – सर्वोत्तम – 12:28 ए एम से 01:45 ए एम, जुलाई 22

  • चर – सामान्य – 01:45 ए एम से 03:02 ए एम, जुलाई 22

  • रोग – अमंगल – 03:02 ए एम से 04:20 ए एम, जुलाई 22

  • काल – हानि – 04:20 ए एम से 05:37 ए एम, जुलाई 22

 

— आज का राशिफल —

 

मेष राशिफल  (Aries Prediction) –
(चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ/Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A) –

बौद्धिक विमर्श एवं चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये।

वृषभ राशिफल/Vrishabha Rashifal
(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो/Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) –

आपके लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। आज व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्त्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।

मिथुन राशिफल/Gemini Prediction
(का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा/Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) –

आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

कर्क राशिफल/Cancer Prediction
(ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो/Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) –

आज आप मनोरञ्जन को अधिक महत्त्व देने वाले हैं। स्पोर्ट्स में करियर बनाने वालों के लिये दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमीजन की बातों का आपको बुरा लग सकता है। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा।

सिंह राशिफल / Leo Prediction
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे/Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) –

भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धनहानि हो सकती है। नयी भूमि-सम्पत्ति खरीद सकते हैं। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। मित्रों एवं परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। इसके कारण मन अप्रसन्न हो सकता है।

कन्या राशिफल/Virgo Prediction
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो/To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) –

आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।

तुला राशिफल/Libra Prediction
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते/Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te) –

उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। परिजनों के सामने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का समाधान होगा।

वृश्चिक राशिफल/Scorpio Prediction
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू/To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu) –

आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी सम्वादशैली अत्यन्त आकर्षक रहेगी। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल/Sagittarius Prediction
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे/Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe) –

आज कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत एवं खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन लोग इसका क्रेडिट आपको नहीं देंगे। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें।

मकर राशिफल/Capricorn Prediction
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी/Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee) –

जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में तेजी आयेगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कुम्भ राशिफल/Aquarius Prediction
(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा/Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa) –

अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें। इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपायी आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं।

मीन राशिफल /Pisces Prediction
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची/Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) –

महिलाओं को आज कुछ थकान महसूस होगी। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट रहेंगे।

 

अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। “मरुधर गूंज” यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। “मरुधर गूंज” अंधविश्वास के खिलाफ है।