
मरुधर गूंज, बीकानेर (07 जुलाई 2026)।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय संस्थापक मार्गदर्शक बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल ने राजस्थान की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए बीकानेर संभाग महिला प्रकोष्ठ की संभाग अध्यक्षा के पद पर कामिनी विमल भोजक मैया की नियुक्ति करते हुए यह विश्वास जताया कि जिस तरह श्रीमती भोजक अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है उनकी सक्रियता और सहभागिता को मध्यनजर रखते हुए उनकी नियुक्ति की है और पूर्व विश्वास है कि श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया मंच के “एक भारत – श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और राष्ट्र की मजबूती हेतु कार्य करेगी।


कामिनी विमल भोजक मैया के संभाग अध्यक्ष बनने पर बीकानेर के प्रबुद्ध लोगों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
शुभकामनाएं देने वालो में वन्देमातरम टीम के अध्यक्ष विजय कोचर, भाई बंधु संपादक नितिन वत्सस, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा, मावड़िया प्रन्यास सदस्य दुर्गादत्त भोजक, राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण के प्रांतीय अध्यक्ष गणेशदास सेवग, महासचिव राजेश शर्मा,सत्यदेव शर्मा, शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ के बीकानेर अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, पंडित रविप्रकाश शर्मा, श्रीराम शर्मा, गिरधर पंडित शर्मा, अनिल शर्मा, हरीश भोजक, निशा शर्मा, जैनेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा कोच साब, भगवती प्रसाद गौड़, नरेंद्र सिंह आबडसर, नरेश शाकद्वीपीय, मुकेश जोशी, नरसिंह सेवग, सपना तिवाड़ी, सूरज राठौड़, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, आशु भाटिया, मधुरिमा सिंह, सुमित्रा सैन, मधु ओझा, जसोदा खत्री, राजश्री कच्छावा, पायल पंवार, प्रोमिला गौतम, राधा खत्री, गीता खड़खोदिया, गायत्रीगिरी, शशि गुप्ता, पिंकी जोशी, मधु जैन,माया भाटी, इंदु वर्मा सहित सामाजिक बंधुओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


