May 19, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, नई दिल्ली (26 नवम्बर 2025)।

हैदराबाद में सफ्रान लीप एयरोइंजन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा के उद्घाटन के साथ, भारत के विमानन क्षेत्र में एक बड़ी प्रगति हुई। फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी सफ्रान द्वारा निर्मित इस एमआरओ का आधिकारिक उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, सफ्रान के अध्यक्ष और सीईओ, बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ प्रतिनिधि, तथा भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विमानन उद्योग की प्रमुख हस्तियाँ शामिल हुईं।

सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया का अत्याधुनिक केंद्र इंजन रखरखाव क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने और एलइएपी इंजनों (आमतौर पर एयरबस ए320 एनईओ और बोइंग 737 एमएएक्स विमानों में प्रयुक्त) के बढ़ते बेड़े को सहयोग प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एम 88 एमआरओ (डसॉल्ट राफेल के लिए) सुविधा की आधारशिला भी रखी गई। यह एमआरओ सुविधा विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। इस सुविधा की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह न केवल दुनिया की सबसे बड़ी विमान इंजन एमआरओ सुविधाओं में से एक है, बल्कि पहली बार किसी वैश्विक इंजन ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) ने भारत में डत्व् परिचालन स्थापित किया है।