October 1, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (15 सितंबर 2025)।

सितंबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। इस महीने ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल और सूर्य ग्रहण एक साथ हो रहे हैं। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा।

खास बात यह है कि महीने के तीसरे सप्ताह में महज पांच दिनों के भीतर चार ग्रह गोचर करेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इन बदलावों का असर कुछ राशियों के लिए सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा।

लगातार ग्रह गोचर और सूर्य ग्रहण

13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उसके बाद 15 सितंबर को बुध का गोचर कन्या राशि में है। शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि

ग्रह गोचर व सूर्य ग्रहण से वृषभ राशि के जीवन में सफलता का आगमन होगा। इन जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय चली आ रही बीमारी राहत मिलेगी। इस दौरान परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। नौकरी और अतिरिक्त आय के स्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ग्रह गोचर और सूर्य ग्रहण सौभाग्य लेकर आएंगे। इन जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सफलता के रास्ते में दौड़ेंगे। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में कोई अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए ग्रह गोचर व सूर्य ग्रहण जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएंगे। इस दौरान करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं, जिससे ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों से रिश्ते मजबूत होंगे।