February 15, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बेंगलुरु/भूपेश कश्यप (22 अगस्त 2025)।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का पहला अखिल भारतीय खेल महाकुंभ आगामी 12 सितंबर से 14 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। समाज के राष्टीय अध्यक्ष किशोर शर्मा कुवेरा ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस भव्य खेल महाकुंभ का मुख्य आकर्षण सुनील शर्मा नेशनल चैम्पियंस क्रिकेट कप होगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से समाज की टीमें भाग लेंगी।

आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। टीमों के आवास, परिवहन, भोजन और नाश्ते की व्यवस्थाओं के साथ खेल संचालन की जिम्मेदारियां अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए राजेश शर्मा और प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में समाजजन जुटे हुए हैं। खेलों का आयोजन शहर के सेंट जोन्स क्रिकेट खेल मैदान में होगा। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मैदान का लगातार अवलोकन कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए भूपेश कश्यप 9880807555 से संपर्क कर सकते है।