मरुधर गूंज, बीकानेर (18 अक्टूबर 2026)।
दशनाम गोस्वामी मोहल्ला स्थित श्री जोगमाया माता जी मंदिर में छप्पन भोग का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर माता रानी को विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की। छप्पन भोग के आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की।
इस धार्मिक आयोजन से पूरा मोहल्ला माता रानी की भक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर के पुजारी राजेन्द्र पुरी ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

