October 7, 2026
MG NEWS

बीकानेर के आर.के. शर्मा होंगे जूरी प्रेसिडेंट, रोहिताश्व बिस्सा निर्णायक की भूमिका में

मरुधर गूंज, अहमदाबाद (07 अक्टूबर 2026)।

दूसरी युवराज सिंह सिसोदिया स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन अहमदाबाद में 9 अक्टूबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी हिस्सा लेकर स्पीड और बोल्डरिंग क्लाइम्बिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में बीकानेर के आर.के. शर्मा जूरी प्रेसिडेंट की भूमिका निभाएंगे, जबकि रोहिताश्व बिस्सा निर्णायक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मुंबई के प्रकाश केलसीकर इवेंट डेलीगेट होंगे।

आयोजक ग्रो-फिट फाउंडेशन के संस्थापक एस.एम. सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग की स्पीड और बोल्डरिंग दोनों विधाओं में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के मुख्य रूटसेटर की जिम्मेदारी योगी संभालेंगे।

चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और ओपन श्रेणियां शामिल रहेंगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के प्रति प्रोत्साहित करना और इस खेल में उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले आरोहक प्रतियोगिता में अपने कौशल और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में बढ़ती रुचि को देखते हुए यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।